डॉ एल० एस० ओझा ने किया ध्वजारोहण
मेजा प्रयागराज। 75 वें गणतंत्र दिवस पर जय नारायण त्रिपाठी इंटर मीडिएट कॉलेज धनावल मांडा, श्री नाथ महा विद्यालय धनावल हाटा मांडा प्रयागराज, पंडित भोला नाथ मिश्र उत्तर माध्यमिक विद्यालय भंजनपुर मांडा प्रयागराज में भाजपा नेता डॉ एल एस ओझा में ध्वजारोहण किया। इस दौरान डॉ ओझा ने गणतंत्र दिवस क्यों मनाया जाता है उस पर विस्तार से प्रकाश डाला, उन्होंने बताया कि 26 जनवरी सन 1950 में देश मे संविधान लागू किया गया था इस लिए आज का दिन हमारे लिये बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस दौरान मुख्य रूप से ए के त्रिपाठी, जटा शंकर पांडेय किसान मोर्चा, महामंत्री रवि शंकर पांडेय जी मंडल अध्यक्ष अयोध्या, श्री राजू तिवारी जी युवा मोर्चा अध्यक्ष, नेता आरती कोल, श्री कांत दुबे जी मंडल प्रमुख दिधिया, रवि कांत मिश्रा नैनी, श्री रवि शंकर देवरख नैनी, डॉक्टर शिव कुमार मिश्रा, प्रबंधक हर्ष निवास मिश्रा, श्री पंकज मिश्रा, युवेंद्र मिश्रा, राजू गर्ग, बबलू पांडेय जी, अधिवक्ता कृष्ण शंकर पांडेय सहित रहे। इस दौरान डॉक्टर एलएस ओझा का स्वागत अभिनंदन किया गया।
टिप्पणियाँ