लापरवाह अधिकारियों की वजह से सरकार की मंशा फलीभूत नही हो पा रही है- आरती गौतम

लापरवाह अधिकारियों की वजह से सरकार की मंशा फलीभूत नही हो पा रही है- आरती गौतम 

मेजा,प्रयागराज । क्षेत्र पंचायत सदन उरुवा की बैठक में अमले की वेरुखी को गम्भीरता से लेते हुए प्रमुख उरुवा आरती गौतम ने निंदा प्रस्ताव पारित कर जनपद के शीर्ष अधिकारियों को भेजने के लिए कहा है।

उन्होंने कहा कि बैठक के लिए जारी एजेंडे में विभिन्न विभागों को सूचित किया गया था, लेकिन कृषि विभाग के अतिरिक्त किसी भी विभाग के जिम्मेदार लोग नहीं पहुंचे। प्रमुख ने कहा कि लापरवाह अधिकारियों की वजह से सरकार की मंशा फलीभूत नही हो पा रही है। विकास खण्ड उरुवा सभागार में बीडीओ की मौजूदगी में क्षेत्र पंचायत की बैठक का आयोजन हुआ। प्रमुख प्रतिनिधि पप्पू गौतम ने सरकारी महकमे के रवैये पर चिंता जाहिर की है।

उन्होंने कहा कि अधिकारियों के अपेक्षित सहयोग नही मिलने से विकास कार्य बाधित हो रहा है। उन्होंने सदन के सामने सरकार द्वारा पन्द्रहवां वित्त की किस्त पूरे वर्ष भर में नहीं आने पर अफसोस जाहिर किया। कहा कि ब्लाक भवन जर्जर हो चुका है, छत से पानी टपकता है। इस स्थिति में भवन निर्माण जरूरी था, लेकिन धनाभाव में यह कार्य प्रभावित हो रहा है। बैठक में कृषि विभाग की निष्क्रियता पर भी सदस्यों ने सवाल उठाए। कहा कि योजनाओं के प्रचार प्रसार के अभाव में किसानों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। कई सदस्यों ने कहा कि उपसंभागीय कृषि विभाग मेजारोड में निशुल्क व्यवस्था की बन्दरबांट होती है जिससे पात्रों की हकमारी हो रही है। बैठक में सदस्यों ने हैंड पंप रिबोर, मार्ग निर्माण सहित अन्य कार्यों के प्रस्ताव दिए हैं। मौके पर ब्लाक स्टाफ के साथ क्षेत्र पंचायत सदस्य और प्रधान मौजूद रहे

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान/फार्मर रजिस्ट्री कराकर, किसान कई तरह के लाभों के होंगे पात्र

जनपद में दिव्यांगजनों के लिए विशेष अभियान शुरू

प्रयागराज: बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान में निःशुल्क 12-दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू