भाजपा नेता डॉ संगम मिश्र टीम के शंकरदेव त्रिपाठी के नेतृत्व में जमुनापार में चला व्यापक जनसंपर्क अभियान
भाजपा नेता डॉ संगम मिश्र टीम के शंकरदेव त्रिपाठी के नेतृत्व में जमुनापार में चला व्यापक जनसंपर्क अभियान
करछना , प्रयागराज । करछना के भनौरी,गोठी बकरावां आदि गांवों में डॉ संगम मिश्र की टीम ने व्यापक जनसंपर्क किया। बकरावां में ग्राम प्रधान शमशेर सिंह के घर पर बुलाई गई सभा में शंकरदेव त्रिपाठी ने कहा डॉ संगम मिश्र की ओर से पूरे यमुनापार क्षेत्र में इस समय गर्म कपड़े,कंबल, स्वेटर व टोपी बांटी जा रही है। श्री त्रिपाठी ने कहा कि अभी कल ही चितौरी व बेलवा गांव में कैंप लगा करके लोगों को कंबल,स्वेटर एवं टोपी का वितरण किया गया। उक्त स्थान पर प्रधान के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के माध्यम से एवं अपने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के द्वारा कंबल,स्वेटर,गर्म कपड़े व टोपी का वितरण का काम किया गया। बेलवा में विजय सिंह के आवास के सामने कंबल वितरण का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो लोगों को कंबल बांटा गया। गर्म कपड़े बांटे गए। प्रधान के हाथों से भी कंबल,स्वेटर गर्म कपड़े बटवाये गए। यमुनापार की गरीब जनता को बड़ी संख्या में कंबल की व्यवस्था,स्वेटर की व्यवस्था,टोपी की व्यवस्था एवं गर्म कपड़ों की व्यवस्था भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ संगम मिश्र ने की है। भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय सिंह ने कहा डॉ संगम मिश्र कहते हैं,क्षेत्र का कोई भी गरीब हो, निर्बल हो,असहाय हो, विकलांग हो व वृद्ध हो आप लोग घर-घर जाकर एवं कैंप लगा करके गर्म कपड़े,कंबल, स्वेटर व टोपी बांटते रहा करिए। डॉ संगम मिश्र कहते हैं,ठंडी के मौसम में गर्म कपड़ों की कमी नहीं होने पायेगी।हम लोग लगातार डॉ संगम मिश्र के आदेशों के अनुसार क्षेत्र में गर्म कपड़े बांट रहे हैं। कल की सभाओं में लोगों ने हाथ उठाकर भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ संगम मिश्र का जोरदार समर्थन किया। बैठक में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।जिसमें मुख्य रूप से ग्राम प्रधान शमशेर सिंह,गुलाब सिंह,राधिका पटेल,कमलेश,धर्मराज पटेल,अरुण पटेल चंद्रभान पटेल मुंशीलाल पटेल, केवला प्रसाद सिंह,उमा सिंह,अमरनाथ, बृजलाल ,वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता समाजसेवी व किसान बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ