प्रयागराज जोन की अंतर्जनपदीय पुलिस वार्षिक मलखम्भ प्रतियोगिता संपन्न
प्रयागराज:10वीं प्रयागराज जोन की अन्तर्जनपदीय पुलिस वार्षिक मलखम्भ प्रतियोगिता 2023, दिनांक 28.09.2023 से 29.09.2023 तक पुलिस लाइन्स, कमिश्नरेट प्रयागराज के प्रांगण में आयोजित की गयी । जिसमें प्रयागराज जोन की कुल 7 टीमों (प्रयागराज, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, कौशाम्बी, प्रतापगढ़ और महोबा) के खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभाग किया गया । विजेता खिलाड़ियों को सहायक पुलिस आयुक्त, पुलिस लाइन्स राजीव कुमार द्वारा पुरष्कृत किया गया । विवरण निम्नवत है-
विजेता- कमिश्नरेट प्रयागराज
उपविजेता- जनपद फतेहपुर
व्यक्तिगत प्रदर्शन
पीटीआई ओमप्रकाश- जनपद बांदा (प्रथम स्थान )
मु0आ0 मनोहर सिंह- कमिश्नरेट प्रयागराज (द्वितीय स्थान)
मु0आ0 संदीप कुमार- कमिश्नरेट प्रयागराज (तृतीय स्थान)
टिप्पणियाँ