परिषदीय विद्यालय मदरहा में बिजली कनेक्शन नहीं, मिशन कायाकल्प वाधित
परिषदीय विद्यालय मदरहा में बिजली कनेक्शन नहीं, मिशन कायाकल्प वाधित
मेजा प्रयागराज:जहाँ एक ओर सरकार और सरकारी नुमाईंदों द्वारा परिषदीय विद्यालयों में कायाकल्प का कार्य शीघ्रता से कराया जा रहा है वहीं विकास खण्ड मेजा में पहाड़ की तलहटी में स्थित प्राथमिक विद्यालय निधि का पूरा में बिजली की व्यवस्था नही है ।जबकि आस पास के घरों में मीटर भी लगाया जा चुका है किंतु अभी तक आपूर्ति से वंचित है।विद्यालय का रनिंग वाटर,मल्टीपल हैंडवाश,व शौचालय आदि का उपयोग बिना विद्युतीकरण के सम्भव नही है। ग्राम प्रधान सुषमा मिश्रा ने बताया कि कायाकल्प से सम्बंधित लगभग सभी कार्य पूर्ण होने की स्थिति में हैं परंतु विद्युत के अभाव में बच्चों हेतु समुचित व्यवस्था न हो पाना दुखद है।आज के समय मे भी यह विद्यालय सड़क और बिजली से बंचित है।ग्राम प्रधान द्वारा वर्तमान में चल रही योजना में कार्यरत jakson के अधिकारियों से भी वार्ता की गई किंतु अभी तक कोई समाधान नही हो सका।अतः ग्राम प्रधान सुषमा मिश्रा की सरकार और विभागीय तंत्र से जुड़े लोगों से अपील है कि उक्त कार्य को कराने का कष्ट करें जिससे विद्यालय में एक स्वच्छ व सुसज्जित वातावरण बच्चों को प्राप्त हो सके।
टिप्पणियाँ