मेजा ऊर्जा निगम में हिंदी पखवाड़े का आयोजन संपन्न,बच्चों की भागीदारी प्रशंसनीय रही
मेजा प्रयागराज:हिंदी पखवाड़ा के अवसर पर 14 सितंबर से 29 सितंबर तक मेजा ऊर्जा निगम (प्रा) लिमिटेड में मानव संसाधन विभाग द्वारा कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
गृह मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशों के अनुसार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील कुमार ने 14 सितंबर 2023 को हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में राजभाषा शपथ दिलाकर पखवाड़े की शुरुआत किया । जिसमें कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
उक्त कार्यक्रम में कर्मचारियों और उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों की विशेष भागीदारी बहुत प्रशंसनीय रही, जिन्होने अपनी राष्ट्रीय भाषा के प्रति सम्मान और इसके प्रचार-प्रसार के प्रति समर्पण दिखाया।
डॉक्यूमेंट्री मेकिंग, निबंध लेखन, प्रेरणादायक कथा वाचन, हिंदी ऑनलाइन क्विज, टर्न-कोट, और सुलेख लेखन जैसे कई अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
पखवाड़े के समापन समारोह में मेजा ऊर्जा निगम के सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, महिलाएं, और बच्चे मौजूद रहे। सम्माननीय विजेता कर्मचारियों, महिलाओं, और बच्चों को महा-प्रबंधक (परिसाधन एवं अनुरक्षण ) सरित महेश्वरी द्वारा सम्मानित किया गया और पुरस्कार भी प्रदान किये गए।
टिप्पणियाँ