सराय खुर्द से अपहृत बालक सकुशल बरामद
प्रकाशन तिथि: 08 मार्च 2026
प्रमुख समाचार | मेजा (प्रयागराज)
थाना मांडा क्षेत्र के सराय खुर्द गांव से अपहृत बालक को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया। इस मामले में मांडा थाने में 07 मार्च 2026 को मुकदमा संख्या 47/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस आयुक्त प्रयागराज जोगेन्द्र कुमार और अपर पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) डॉ. अजय पाल शर्मा के निर्देशन में, पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव के मार्गदर्शन तथा सहायक पुलिस आयुक्त मेजा एस पी उपाध्याय के पर्यवेक्षण में कार्रवाई की गई।
प्रभारी निरीक्षक मांडा अनिल कुमार वर्मा की टीम, एसओजी प्रभारी यमुनानगर नवीन कुमार सिंह तथा सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने लगातार प्रयास कर रविवार को अपहृत बालक को सकुशल बरामद कर लिया।
पुलिस के अनुसार मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
#Prayagraj #Manda #UPPolice #CrimeNews
टिप्पणियाँ