मां शीतला कृपा महोत्सव 26 जनवरी से, कुंवरपट्टी स्थित सोना भवन में होगा आयोजन

मां शीतला कृपा महोत्सव 26 जनवरी से, कुंवरपट्टी स्थित सोना भवन में होगा आयोजन

मेजा, प्रयागराज। मेजा तहसील क्षेत्र के कुंवरपट्टी गांव स्थित सोना भवन परिसर में मां शीतला कृपा महोत्सव का आयोजन आगामी 26 जनवरी से किया जाएगा। महोत्सव की जानकारी आयोजक इन्द्रदेव शुक्ला ने दी।
उन्होंने बताया कि यह धार्मिक आयोजन प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सोना भवन परिसर में स्थित मां शीतला माता मंदिर में श्रद्धा और परंपरा के साथ आयोजित किया जा रहा है। आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं, जिनमें आयोजन समिति के सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।
आयोजन समिति के अनुसार, तैयारियों में सूरज देव शुक्ल, ब्रह्मदेव, ईश्वरदेव शुक्ल सहित अन्य सहयोगी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। महोत्सव के दौरान धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-अर्चना एवं श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
हर वर्ष आयोजित होने वाले इस महोत्सव में क्षेत्र सहित दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। पिछले वर्ष आयोजित महोत्सव में प्रसिद्ध संत धीरेंद्र शास्त्री भी शामिल हुए थे, जिसमें लाखों श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही थी।
आयोजकों का कहना है कि इस वर्ष भी मां शीतला कृपा महोत्सव में हजारों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में श्रद्धा, उत्साह और उल्लास का माहौल बना हुआ है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान/फार्मर रजिस्ट्री कराकर, किसान कई तरह के लाभों के होंगे पात्र

जनपद में दिव्यांगजनों के लिए विशेष अभियान शुरू

प्रयागराज: बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान में निःशुल्क 12-दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू