मेजा के जेवनिया में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर व कंबल वितरण, नशा मुक्ति को लेकर चला जागरूकता अभियान

मेजा के जेवनिया में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर व कंबल वितरण, नशा मुक्ति को लेकर चला जागरूकता अभियान

मेजा, प्रयागराज।
तहसील क्षेत्र के जेवनिया गांव में दिव्यांगोत्थान श्रीराम सेवा न्यास ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित कंबल वितरण एवं सेवा कार्यक्रम में जनसेवा और सामाजिक समर्पण का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान हजारों गरीब, शोषित, वंचित और असहाय लोगों को ठंड से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से कंबल वितरित किए गए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इलाहाबाद उच्च न्यायालय के विधि विशेषज्ञ एवं अपर शासकीय अधिवक्ता महेश चंद चतुर्वेदी ने कहा कि सेवा के माध्यम से असाध्य को साध्य बनाना ही वास्तविक समाजसेवा है। उन्होंने कहा कि सेवा केवल कार्य नहीं, बल्कि संकल्प और साधना है, जो समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करती है।

आयोजक अभिषेक तिवारी उर्फ टिंकू एवं रुचि तिवारी ने बताया कि जेवनिया की मुसहर बस्ती से 11 वर्ष पूर्व शुरू किया गया सेवा संकल्प आज पूरे यमुनापार क्षेत्र तक विस्तारित हो चुका है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट का उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सेवा पहुंचाना है।

विशिष्ट अतिथि शिवसेना उत्तर प्रदेश प्रदेश प्रमुख अभय द्विवेदी ने कहा कि यह आयोजन सनातन संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक है। वहीं शिवसेना दिल्ली प्रदेश प्रमुख संदीप शर्मा ने कहा कि रुचि तिवारी और शिव उपाध्याय के नेतृत्व में संगठन की युवा टीम पूरी ऊर्जा के साथ सामाजिक कार्यों में जुटी हुई है।

कार्यक्रम में डॉ. अशोक हरिवंश भी उपस्थित रहे। आयोजन के प्रेरणा स्रोत एवं मार्गदर्शक अपर पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट लखनऊ जितेंद्र कुमार दुबे रहे। कार्यक्रम का संचालन दिनकर मिश्र ने किया।

अतिथियों का स्वागत आयोजक अभिषेक तिवारी तथा कार्यक्रम की निवेदिका एवं शिवसेना प्रदेश सचिव रुचि तिवारी द्वारा माल्यार्पण, अंगवस्त्र एवं भगवान की प्रतिमा भेंट कर किया गया।

कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। तिवारी बंधु एवं अमित मिश्रा अमिलिया द्वारा प्रस्तुत भजनों और गीतों पर श्रोता देर तक झूमते रहे।

कार्यक्रम के संयोजक पंडित कमलाशंकर उपाध्याय, पंडित अष्टभुजा प्रसाद तिवारी, अनुराग तिवारी एवं एनके वर्मा रहे। इस अवसर पर सत्यम मिश्रा एडीएम सिटी, एसीपी संत प्रकाश उपाध्याय, मुन्नन शुक्ला, इंद्रदेव शुक्ल उर्फ राजू भैया, पप्पू उपाध्याय, बाबा तिवारी, शिव उपाध्याय, नीरज यादव, जोगिंदर सिंह, आशीष मिश्रा, भोला गौतम, रामशिरोमणि तिवारी, अनिल शुक्ला, राजू पांडेय, दीपक गौड़, पमपम पांडेय, महीप सिंह, शमी शुक्ला, विकास तिवारी उर्फ विक्की, सबल तिवारी, बसंत शुक्ला, डब्बू दुबे सहित सैकड़ों क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत मेजा थाना प्रभारी दीनदयाल सिंह पुलिस बल के साथ उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान/फार्मर रजिस्ट्री कराकर, किसान कई तरह के लाभों के होंगे पात्र

जनपद में दिव्यांगजनों के लिए विशेष अभियान शुरू

प्रयागराज: बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान में निःशुल्क 12-दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू