रामनवमी पर सिद्ध पीठ हनुमान मन्दिर पांती में विशेष पूजा हुई
मेजा, प्रयागराज। रामनवमी के पावन अवसर पर क्षेत्र के पांती मेजारोड स्थित सिद्ध हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। मंदिर में मानस प्रचारिणी समिति के अध्यक्ष व विश्व हिंदू परिषद के यमुनापार जिलाध्यक्ष नित्यानंद उपाध्याय ने विशेष पूजा-अर्चना की। मंदिर में विशेष आरती, पूजन, अनुष्ठान का आयोजन किया गया। भक्तों ने पुष्प, दीप, धूप और अन्य पवित्र वस्तुएं भगवान को अर्पित की। मूर्तियों को नये वस्त्र पहनाए गए। धार्मिक गीतों की प्रस्तुति से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। मंदिर में रामचरितमानस का पाठ किया गया। महिलाएं, पुरुष और बच्चे भक्ति भाव में डूबे नजर आए। भक्तों ने भगवान राम की जीवन से जुड़े आख्यानों को सुनकर आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त किया। मानस प्रचारिणी समिति के अध्यक्ष नित्यानंद उपाध्याय ने कहा कि रामनवमी का पर्व भगवान राम के जन्म का प्रतीक है, यह श्रद्धा एकता और भक्ति का भी प्रतीक है। इस दौरान विजयानंद उपाध्याय, मनीष उपाध्याय, रजनीश मिश्रा, रिंकू उपाध्याय, अरूण उपाध्याय, आशीष उपाध्याय, मंटू मिश्रा सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ