विगुल बजते ही आतंकियों को मिट्टी में मिलाने में देर नहीं लगेगी -प्रेम शंकर सिंह
मेजा,प्रयागराज । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रविवार को मन की बात पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा नेता एवं रास्ट्रीय सैनिक संस्था के पूर्वी उप्र के अध्यक्ष प्रेमशंकर सिंह ने कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर वह वेहद गम्भीर हैं। पीएम ने एक बार फिर दोहराया है कि बेगुनाहों को न्याय मिलेगा और न्याय मिलकर रहेगा।
श्री सिंह ने कहा कि मन की बात का यह एपिसोड बहुउद्देशीय रहा है। इसकी प्रमुखता में पहलगाम आतंकी हमला और उसके दोषियों को सजा दिलाने के संकल्प को प्रधानमंत्री ने फिर दोहराया है। उनके मन मे पीड़ा और लहजे में दहशतगर्दो व उनके आकाओं के प्रति तल्खी रही। श्री सिंह ने देश के युवाओं की विज्ञान में रुचि और स्टार्टअप को प्रोत्साहित किया है। स्पेश में बढ़ती देश की पकड़ का जिक्र किया और कस्तूरीरंगन जैसे वैज्ञानिक की इस क्षेत्र की उपलब्धियों को गिनाया है। उन्होंने कहा, आने वाले समय में देश स्पेश में अपनी बादशाहत कायम करेगा। भाजपा नेता श्री सिंह ने कहा पीएम की पैनी नजर सेब, लीची जैसे फलों की मैदानी इलाके में हो रही उपज का जिक्र किया। उन्होंने कहा सेब की खेती कश्मीर, हिमांचल प्रदेश तक सीमित थी लेकिन अब बंगलौर सहित कई जगह हो रही है। लीची बंगाल, बिहार तक सीमित रही अब वायनाड सहित कई जगह अच्छी पैदावार देखी जा रही है। कहा कि हम सैनिक संस्था से जुड़े होने के नाते सैनिकों की भावनाओं व देश के प्रति जुनून को नजदीक से देखा है। देश की सेना पीएम के इशारे का इंतजार कर रही है। विगुल बजते ही आतंकियों को मिट्टी में मिलाने में देर नही लगेगी।
टिप्पणियाँ