महाकुम्भ मे जाम से प्रभावित कार्यों के बान्ड की समयावधि बढ़ाई जाए- पप्पू गौतम (ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि )

महाकुम्भ मे जाम से प्रभावित कार्यों के बान्ड की समयावधि बढ़ाई जाए- पप्पू गौतम (ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि )
मेजा,प्रयागराज।उत्तर प्रदेश मे हो रहे महाकुम्भ आयोजन का असर प्रयागराज मण्डल के साथ सीमा से लगे अन्य जनपदों के विकास कार्य पर देखा जा रहा है। दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक मेले में मुख्य मार्गो पर महीनों से लगे बड़े वाहनों के यातायात प्रतिबंधों की वजह से निर्माण सामग्री की आपूर्ति ठप रही। भाजपा नेता एवं प्रमुख प्रतिनिधि उरुवा पप्पू गौतम ने कहा कि सरकार को विकास कार्यों के लिए तय समय मे ढील देते हुए वित्तीय वर्ष के मार्च महीने में भी छूट दी जानी चाहिए। पप्पू गौतम ने कहा कि प्रयागराज महाकुम्भआयोजन को लेकर जनपद से जुड़ने वाले विभिन्न मुख्य मार्गो पर जनवरी से भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गयी। मिर्जापुर प्रयागराज हाईवे , रींवा प्रयागराज, लखनऊ प्रयागराज, कानपुर प्रयागराज,प्रतापगढ़ प्रयागराज पर पूरे डेढ़ महीने से बड़े वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया गया। श्री गौतम ने कहा कि इस प्रतिबंध का असर निर्माण सामग्री गिट्टी, बालू, सरिया, ईंट की आपूर्ति पर पड़ा है। निर्माण सामग्री के अभाव में निर्माण कार्य ठप पड़ गए। इस स्थिति में ठेकेदारों को दोहरी मार पड़ी है। प्रमुख प्रतिनिधि ने कहा कि सरकार को महाकुम्भ आयोजन की स्थिति को मद्देनजर रखते हुए जिन विकास कार्यों की निविदा और बांड हैं और उसमें कार्य पूर्ण करने की सीमा तय की गई है, उस पर नई गाइड लाइन जारी करनी चाहिए। ठेकेदारों को समय सीमा में छूट देने के साथ मार्च महीने के प्रतिबंध पर भी विचार किया जाना चाहिए। यदि नियमों में ढील नही दी जाती तो ठेकेदारों को नुकसान के साथ विकास कार्य भी प्रभावित होंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान/फार्मर रजिस्ट्री कराकर, किसान कई तरह के लाभों के होंगे पात्र

जनपद में दिव्यांगजनों के लिए विशेष अभियान शुरू

प्रयागराज: बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान में निःशुल्क 12-दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू