ईं नित्यानंद उपाध्याय को विहिप ने सौंपी जिलाअध्यक्ष की कमान
प्रयागराज।विश्व में सनातन व हिंदुत्व की अलख जगाने वाली गैर राजनीतिक संस्था विहिप की सक्रियता देखी जा रही है। देश में हिंदुत्व की सोच को पोषित करने वाले राजनीतिक दल को देश की सत्ता पर काबिज करने के लिए संगठन में फेरबदल करते हुए पूरी टीम को अभियान में सक्रियता तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी कड़ी में प्रयागराज के यमुनापार जिलाध्यक्ष की कमान ई. नित्यानंद उपाध्याय को सौंपी गई है।
मेजारोड पांती के निवासी, मानस प्रचारिणी समिति के अध्यक्ष व वरिष्ठ समाजसेवी ईजी नित्यानंद उपाध्याय को उनकी सामाजिक
सक्रियता और हिंदुत्ववादी सोच को लेकर उन्हें विश्व हिंदू परिषद संगठन में अहम दायित्व यमुनापार जिलाध्यक्ष के रूप में सौंपी गई है।
संगठन ने रवि को जिलामंत्री, शुभम पाण्डेय को जिला संयोजक, पूर्व जिलामंत्री विनोद दुबे को समरसता प्रमुख व मनोज सिंह को जिला सह मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। ईज़ी नित्यानंद उपाध्याय को विहिप का यमुनापार जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर क्षेत्रीय लोगों में खुशी का माहौल है। सभी शुभचिंतकों ने सोशल मीडिया पर श्री उपाध्याय को बधाई दी है। उक्त आशय की जानकारी समाजसेवी सिध्दांत तिवारी ने दी है।
टिप्पणियाँ