आदर्श विद्या मंदिर के वार्षिकोत्सव पर गिरिराज चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष ने दिया लैपटाप

आदर्श विद्या मंदिर के वार्षिकोत्सव पर गिरिराज चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष ने दिया लैपटाप

प्रयागराज। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ा स्कूल आदर्श विद्या मंदिर कोटपुतली राजस्थान का वार्षिक समारोह शुक्रवार को आयोजित किया गया जिसके मुख्य अतिथि गिरिराज चैरिटेबल के अध्यक्ष प्रेमशंकर सिंह रहे। समारोह का शुभारंभ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस दौरान स्कूल के छात्र-छात्राओं के कौशल विकास के लिए मुख्य अतिथि प्रेमशंकर सिंह द्वारा गिरिराज चैरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से प्रोजेक्टर सिस्टम के साथ लैपटॉप दिया गया। उन्होंने सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बच्चों को आशीवाद दिया। विद्या मंदिर के सभी छात्र-छात्राओं, अध्यापकों, अभिभावकों के साथ ही प्रधानाध्यापक रामानंद चौधरी ,मैनेजर विनोद गोयल ने गिरिराज चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रेम शंकर सिंह का आभार ब्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान/फार्मर रजिस्ट्री कराकर, किसान कई तरह के लाभों के होंगे पात्र

जनपद में दिव्यांगजनों के लिए विशेष अभियान शुरू

प्रयागराज: बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान में निःशुल्क 12-दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू