56 वॉ विराट मानस सत्संग आज से शुरू

56 वॉ विराट मानस सत्संग आज से शुरू 
मेजा प्रयागराज। श्री हनुमान मानस सेवा द्वारा संचालित मानस प्रचारिणी समिति द्वारा विराट मानस सत्संग का आयोजन 26 अक्टूबर से तीन नवंबर तक चलेगा। श्री सिद्ध हनुमान मानस मंदिर पाती मेजारोड में होने वाले इस आयोजन में विशिष्ट कथावाचक रामानंदाचार्य कामदगिरि पीठाधीश्वर स्वामी
रामस्वरूप आचार्य महाराज चित्रकूट धाम से, जगतगुरु रामानुजाचार्य प्रयाग पीठाधीश्वर स्वामी श्रीधराचार्य महाराज अलोपी बाग से पंडित निर्मल कुमार शुक्ला उर्फ मानस महारथी महाराष्ट्र से, पं. राम गोपाल तिवारी उर्फ मानस रत्न बांदा,
नीलम शास्त्री वाराणसी से तथा रामसूरत रामायणी वाराणसी से आ रहे हैं। श्रद्धालु शाम पांच बजे से लेकर नौ बजे तक भक्ति रस में गोता लगा सकते हैं। उक्त आशय की जानकारी मानस प्रचारिणी समिति के अध्यक्ष पंडित नित्यानंद उपाध्याय ने दिया श्री उपाध्याय ने क्षेत्रीय लोगो से भारी संख्या में कथा मे पहुंचने की अपील किया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान/फार्मर रजिस्ट्री कराकर, किसान कई तरह के लाभों के होंगे पात्र

जनपद में दिव्यांगजनों के लिए विशेष अभियान शुरू

प्रयागराज: बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान में निःशुल्क 12-दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू