सपा पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की पहली पुन्य तिथि नितेश तिवारी ने मनाई
सपा नेता नितेश तिवारी ने कहा कि मुलायम सिंह यादव होना आसान नहीं है। नेताजी की यूपी की राजनीति में ही नही बल्कि दिल्ली की राजनीति में एक अलग ही पहचान रही। मुलायम सिंह को लोग नेता जी भी बोलते हैं। उन्होंने अपने खून पसीने से पार्टी को सींचा है। उनके न रहने पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पार्टी को आगे बढ़ा कर गरीब, पिछड़ा, दलितों की आवाज को बुलंद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने यूपी की राजनीति की दशा एवम दिशा को बदला था। उन्होंने छात्र जीवन से राजनीति में कदम रखा और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। इसके बाद वो देश के रक्षामंत्री और तीन बार यूपी के मुख्यमंत्री भी बने। खास करके उन्होंने भारतीय सेना एवम सेना के जवानों के लिए जो योजनाएं बनाई, आज के राजनेता उन्ही योजनाओं की वाहवाही लूट कर अपनी राजनैतिक रोटी सेंक रहे है। आज सेना के शहीद जवानों का पार्थिव शरीर जो सम्मान के साथ घर पहुंचता है वह नेता जी की ही देन थी। इस दौरान मौजूद अन्य सपा नेताओं ने भी नेता जी को याद करते हुए उनके अनकहे किस्सों को कहा।
टिप्पणियाँ