सीता स्वयंवर प्रसंग में डूबा टाई सरैया, गौरांगी गौरी ने किया भावपूर्ण वर्णन

सीता स्वयंवर प्रसंग में डूबा टाई सरैया, गौरांगी गौरी ने किया भावपूर्ण वर्णन
मेजा , प्रयागराज। प्रयागराज के विकासखंड उरुवा के सोनार का तारा टाई सरैया गांव में चल रही नौ दिवसीय श्रीराम कथा के छठे दिन —
सीता स्वयंवर का भव्य आयोजन हुआ।

कथा व्यास गौरांगी गौरी ने अपने ओजस्वी वाणी में —
भगवान श्रीराम द्वारा शिवधनुष भंजन का प्रसंग सुनाया,
तो पूरा पंडाल “जय श्रीराम” के जयघोष से गूंज उठा।

माता सीता द्वारा प्रभु श्रीराम को वरमाला पहनाने का वर्णन सुनकर —
श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।
महिलाएं पारंपरिक गीत “बड़का कमाल सखी रे” पर झूमती नजर आईं।

मुख्य यजमान गोविंद लाल पटेल और चंद्रकली पटेल ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच व्यासपीठ की आरती उतारी।
कथा में वरिष्ठ भाजपा नेता इन्द्रदेव शुक्ला उर्फ राजू भैया,
साथ ही अखिलेश मिश्रा, सच्चिदानंद द्विवेदी, वंश बहादुर पांडेय और नीरज यादव सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

कथा के सहयोगी प्रमुख प्रतिनिधि भोला गौतम आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाते नजर आए।
आयोजक प्रदीप कुमार सिंह ने भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में कथा श्रवण करने की अपील की।

#प्रमुखसमाचार #गौरांगीगौरी #SitaSwayamvar #RamKatha #मेजा #प्रयागराज #टाईसरैया #IndradevShukla #RajuBhaiya

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान/फार्मर रजिस्ट्री कराकर, किसान कई तरह के लाभों के होंगे पात्र

जनपद में दिव्यांगजनों के लिए विशेष अभियान शुरू

प्रयागराज: बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान में निःशुल्क 12-दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू