भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर झूम उठे श्रद्धालु, भजनों पर थिरका पूरा पंडाल

भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर झूम उठे श्रद्धालु, भजनों पर थिरका पूरा पंडाल

धर्म की स्थापना के लिए ही प्रभु लेते हैं अवतार : धनंजय दास महाराज

मेजा, प्रयागराज। विकास खंड उरुवा के समहन गांव चल रही श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के चौथे दिन कथा पंडाल में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव भव्य रूप से मनाया गया। इस अवसर पर पूरा परिसर “आनंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” जैसे भजनों से गूंज उठा। श्रद्धालु भक्त भक्ति रस में झूमते व नृत्य करते नजर आए।

कथा स्थल को गुब्बारों और फूलों से सजाया गया था। कथावाचक धनंजय दास महाराज ने प्रवचन के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए कहा कि जब-जब संसार में अत्याचार, अनाचार और अन्याय बढ़ता है, तब-तब प्रभु धर्म की पुनः स्थापना के लिए अवतार लेते हैं।

उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को जीवन में अच्छे मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। माता-पिता और गुरु का आशीर्वाद ही सच्चा पूंजी है। उन्होंने यह भी कहा कि माता-पिता को चाहिए कि वे बच्चों को कथा, सत्संग और कीर्तन में साथ लाएं, क्योंकि धर्मकथाएं ही बच्चों में अच्छे संस्कारों का संचार करती हैं।

कथा के दौरान बासुदेव, यशोदा और बाल-गोपाल की झांकी ने भक्तों को भावविभोर कर दिया। श्रद्धालुओं ने कथा के पश्चात महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

आयोजक राहुल पांडेय ने श्रद्धालु भक्तों से आगामी कथा प्रसंगों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की है।

 #श्रीमद्भागवतकथा #धनंजयदासमहाराज #श्रीकृष्णजन्मोत्सव #राहुलपांडेय #प्रमुखसमाचार #मेजाप्रयागराज

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान/फार्मर रजिस्ट्री कराकर, किसान कई तरह के लाभों के होंगे पात्र

जनपद में दिव्यांगजनों के लिए विशेष अभियान शुरू

प्रयागराज: बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान में निःशुल्क 12-दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू