दीपावली पर घर लौटते समय ट्रेन में युवक की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

दीपावली पर घर लौटते समय ट्रेन में युवक की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

मेजा (प्रयागराज)। ग्राम पंचायत रैपुरा निवासी श्यामलाल यादव (बड़ेलाल) के पुत्र प्रदीप यादव (उम्र लगभग 20 वर्ष) की दीपावली के दिन ट्रेन में रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई।
प्रदीप यादव पुणे में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे और त्योहार पर घर लौट रहे थे। नैनी स्टेशन के पास ट्रेन न पहुंच पाने से पहले ही उनकी मौत हो गई।

परिजनों के अनुसार, मृतक का पर्स, ₹30 नकद, मोबाइल और बैग बरामद हुआ है, लेकिन टिकट और आधार कार्ड गायब थे। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन बदहवास हो गए।
मृतक के बड़े भाई संदीप यादव घर पर खेती करते हैं, जबकि प्रदीप चार बहनों में सबसे छोटा भाई था।

मां अर्चना यादव और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि मौत हादसा थी या किसी साजिश का नतीजा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान/फार्मर रजिस्ट्री कराकर, किसान कई तरह के लाभों के होंगे पात्र

जनपद में दिव्यांगजनों के लिए विशेष अभियान शुरू

प्रयागराज: बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान में निःशुल्क 12-दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू