टाई सरैया सोनार का तारा गांव में 24 अक्टूबर से श्रीराम कथा, 11 कन्याओं का होगा सामूहिक विवाह

टाई सरैया सोनार का तारा गांव में 24 अक्टूबर से श्रीराम कथा, 11 कन्याओं का होगा सामूहिक विवाहमेजा (प्रयागराज) 20/10/2025। मेजा तहसील के टाई सरैया सोनार का तारा गांव में 24 अक्टूबर से 1 नवंबर तक भव्य श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। 2 नवंबर को सामूहिक विवाह संपन्न कराया जाएगा। कथा की मुख्य यजमान जोड़ी गोविंद लाल पटेल एवं चंद्रकली पटेल होंगी।

अयोध्या की अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथा वाचिका पूज्य पंडित गौरांगी गौरी प्रवचन देंगी। समापन अवसर पर 11 कुंडी जनकल्याण शिवशक्ति महायज्ञ, दिव्य महाआरती और 11 कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न कराया जाएगा। इसके पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे — पप्पू गौतम एवं भोला गौतम (उरूवा प्रमुख प्रतिनिधि)। आयोजन की देखरेख और संचालन प्रदीप कुमार सिंह, चीफ डेली न्यूज़ भारत न्यूज, के नेतृत्व में किया जा रहा है।

आयोजक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि “श्रीराम कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और जनकल्याण का माध्यम है। हमारा उद्देश्य है कि हर व्यक्ति श्रीराम के आदर्शों को अपनाए और गांव में प्रेम व सद्भाव का संदेश फैले।”

गांव में कथा को लेकर जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। कथा स्थल को आकर्षक सजावट, प्रकाश व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के अनुसार सुसज्जित किया जा रहा है। ग्रामीणों में कार्यक्रम को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है।

#श्रीरामकथा #प्रयागराज #मेजा #सामूहिकविवाह #प्रमुखसमाचार

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान/फार्मर रजिस्ट्री कराकर, किसान कई तरह के लाभों के होंगे पात्र

जनपद में दिव्यांगजनों के लिए विशेष अभियान शुरू

प्रयागराज: बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान में निःशुल्क 12-दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू