मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद 2 नवम्बर को करेंगे मेजा, प्रयागराज का दौरा — गौरांगी गौरी की श्रीराम कथा के उपरांत सामूहिक विवाह व बबा महाराज महोत्सव में होंगे शामिल
मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद 2 नवम्बर को करेंगे मेजा, प्रयागराज का दौरा — गौरांगी गौरी की श्रीराम कथा के उपरांत सामूहिक विवाह व बबा महाराज महोत्सव में होंगे शामिल
मेजा, प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के मत्स्य मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद का 2 नवम्बर को प्रयागराज जनपद के मेजा क्षेत्र का दौरा प्रस्तावित है।
मंत्री पहले टाई सरैया सोनारकातारा गांव में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा स्थल पर पहुंचेंगे, जहाँ गौरांगी गौरी द्वारा श्रीराम कथा के उपरांत 11 कन्याओं का सामूहिक शुभ विवाह समारोह संपन्न कराया जाएगा।
इस विवाह उत्सव के मुख्य अतिथि मत्स्य मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद होंगे। कार्यक्रम का आयोजन प्रदीप कुमार सिंह द्वारा किया जा रहा है, जबकि संजय शुक्ला, राष्ट्रीय सचिव निषाद पार्टी, पूरे कार्यक्रम की देखरेख करेंगे। कथा और विवाह समारोह में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पप्पू गौतम समन्वय व सहयोग की भूमिका निभा रहे हैं।
विवाह उत्सव के पश्चात मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद बबा महाराज के पूर्वी परेठ आश्रम में दर्शन के लिए जाएंगे।
मंत्री के इस दौरे में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, निषाद पार्टी पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रहने की संभावना है।
#प्रमुख_समाचार
#प्रयागराज
#मेजा
#गौरांगी_गौरी
#श्रीराम_कथा
#डॉ_संजय_निषाद
#सामूहिक_विवाह
#बबा_महाराज
टिप्पणियाँ