ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देश मे पैदा हुए बच्चों का नाम सिंदूर रखा गया- जय शुक्ल

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देश मे पैदा हुए बच्चों का नाम सिंदूर रखा गया- जय शुक्ल 
मेजा , प्रयागराज। अवादा एनर्जी के डायरेक्टर जयशंकर शुक्ल जय भैया ने प्रधानमंत्री के मन की बात के एपिसोड पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आत्मनिर्भर भारत का संकल्प उन्होने फिर दोहराया और देश का आह्वाहन किया कि देश मे निर्मित वस्तुओं के उपयोग करें और राष्ट्र को आर्थिक रूप से सशक्त बनाएं। उन्होने सेना के शौर्य पर देश के वंदन व अभिनंदन पर चर्चा कर कहा इससे हमारी सेनाएं गौरवान्वित हुई हैं।

श्री जय भैया ने कहा कि पीएम ने मन की बात के जरिए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देश मे पैदा हुए बच्चों का नाम सिंदूर रखा गया है। देश की सेना ने अदम्य साहस दिखाते हुएपड़ोसी देश मे घुसकर आतंकियों के अड्डे तबाह किए। उन्होने कहा कि आत्म निर्भर भारत का संकल्प लेकर आगे बढ़ें। देश मे निर्मित खिलौने, अपने देश के पिकनिक प्लेस पर घूमने और सेलिब्रेटी अपने देश मे शादी करेंगे तो इसका लाभ देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा। हम राष्ट्र निर्माण के संकल्प के भाव के साथ देश की प्रगति में योगदान दें।

रामचन्द्र शुक्ल संकल्प ट्रस्ट के अध्यक्ष क्षेत्र के दिघिया गांव के जयशंकर शुक्ल ने कहा कि पीएम नेनक्सल प्रभावित छत्तीसगढ़ के गढ़चिरौली का जिक्र किया, कहा यहाँ के गांव में पहली बार पहुंची बस का ढोल नगाड़े से स्वागत किया गया। यह शुभ संकेत है। यहाँ के दन्तेबाड़ा के बच्चों का रिजल्ट 95 प्रतिशत रहा, यह बड़े बदलाव के संकेत हैं। उन्होने राइजिंग नॉर्थईस्ट को अपार संभावनाओं वाला क्षेत्र बताया है। उत्तराखंड के दिव्यांग जीवन जोशी के हुनर की चर्चा कर कहा कि उनकी पेड़ की छाल की कलाकृति दुनिया मे सुर्खियाँ बटोर रही हैं।

पीएम ने ड्रोन दीदी की चर्चा कर महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने का जिक्र किया। मधुमक्खी पालन व शहद उत्पादन में हम अग्रडी देश बन चुके हैं। विश्व योग दिवस नजदीक है, देश मे अपनी भागीदारी बढ़ाए। स्वच्छता मिशन पर चर्चा कर कहा पर्वतों से हमारे आईटीवीपी के जवानों ने कचरा साफ कर एक संदेश दिया है। हमारे आयुर्वेद प्रोडक्ट शीघ्र ही पूरी दुनिया मे छा जाएंगे। श्री शुक्ल ने कहा पीएम के मन की बात के हर एपिसोड देश के प्रगति और आत्मनिर्भर भारत को बल देते हैं।

#जय #जय #जय

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान/फार्मर रजिस्ट्री कराकर, किसान कई तरह के लाभों के होंगे पात्र

जनपद में दिव्यांगजनों के लिए विशेष अभियान शुरू

प्रयागराज: बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान में निःशुल्क 12-दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू