NTPC मेजा द्वारा छात्राओं को स्तन कैंसर जागरूकता एवं मासिक धर्म स्वक्छ्ता पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया

NTPC मेजा द्वारा छात्राओं को स्तन कैंसर जागरूकता एवं मासिक धर्म स्वक्छ्ता पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया 

मेजा प्रयागराज।मेजा उर्जा निगम द्वारा नैगम सामाजिक दायित्व कार्यक्रम के अंतर्गत आरोग्यम अस्पताल के सहयोग से दिनांक 19.11.2024 को लाला जगजीवन लाल जैन बालिका इंटर कॉलेज , कोहड़ार प्रयागराज  के छात्राओ के लिए स्तन कैंसर जागरूकता एवं मासिक धर्म स्वास्थ्य स्वक्छता पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया । जिसमें  आरोग्यम अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधिकारी, श्रीमती मनीषा पाण्डेय द्वारा बालिकाओ को स्तन कैंसर से बचाव के उपायों एवं मासिक धर्म स्वास्थ्य स्वक्छता के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी । इस कार्यक्रम में 250 बालिकाओ ने भाग लिया । इस कार्यक्रम में बालिकाओ को सनेटरी नैपकिन का भी वितरण किया गया । इस अवसर पर  आरोग्यम अस्पताल के कर्मचारी, विद्यालय के अध्यापक तथा सीएसआर के अधिकारी उपस्थित रहे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान/फार्मर रजिस्ट्री कराकर, किसान कई तरह के लाभों के होंगे पात्र

जनपद में दिव्यांगजनों के लिए विशेष अभियान शुरू

प्रयागराज: बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान में निःशुल्क 12-दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू