भाजपा नेता योगेश शुक्ल ने क्षेत्र के लक्षनपुर गांव में पहुंचकर सैकड़ों की संख्या में लोगो को पार्टी का सदस्य बनाया
भाजपा नेता योगेश शुक्ल ने क्षेत्र के लक्षनपुर गांव में पहुंचकर सैकड़ों की संख्या में लोगो को पार्टी का सदस्य बनाया
#मेजा #प्रयागराज ।दिनांक 15 सितंबर 2024 को भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान में भाजपा नेता योगेश शुक्ल ने क्षेत्र के लक्षनपुर गांव में पहुंचकर सैकड़ों की संख्या में लोगो को पार्टी का सदस्य बनाया।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पंडित दीन दयाल उपाध्याय के एकात्म मानव दर्शन के सिद्धांतो और आदर्शों पर चलने वाली पार्टी है, श्री शुक्ल ने कहा भारतीय जीवन दर्शन में मनुष्यता कि लक्ष्यों को परिभाषित करने के लिए पुरुषार्थ , चटुष्ट का उद्घोष होता रहा है, भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो इस प्रकार के राजनैतिक , सामाजिक , आर्थिक और सांस्कृतिक ढांचे के निर्माण एवं विकास में विश्वास करती हैं जिसमे प्रत्येक नागरिक अपने धर्म , अर्थ , काम और मोक्ष जैसे पुरुषार्थ को सहजता से सिद्ध कर सकती है आज समय की माग है कि विकसित भारत के लक्ष्यों कि वाहक भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनकर हम सब राष्ट्र के पुनः निर्माण सहयोग करे।
इस अवसर जगत नारायण पांडेय पूर्व मंडल अध्यक्ष , विनय शुक्ल महामंत्री मंडल मेजा ,राम प्रताप पांडेय, हरी मोहन पांडेय, रघुनंदन प्रसाद, राम सिंह कुशवाहा, सूर्य मणि यादव, कृपा शंकर शुक्ल,श्री कांत पांडेय, कृष्ण कांत शुक्ल,अरविंद कुमार जैसल, भोला नाथ कुशवाहा,राम बहादुर यादव, शिव बहादुर , सालिक राम मिश्र, हरी कांत पांडेय, गामा पटेल सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ