मार्ग निर्माण को लेकर ग्रामीणों का क्रमिक अनशन शुरू, किसान यूनियन ने दिया समर्थन

मार्ग निर्माण को लेकर ग्रामीणों का क्रमिक अनशन शुरू, किसान यूनियन ने दिया समर्थन 
 मेजा,प्रयागराज।विकास खण्ड उरुवा के चौकी ग्राम पंचायत की बदहाली इन दिन सुर्खियों में है। पंचायत की एक सड़क निर्माण को लेकर पंचायत के लोग कई महीनों से आंदोलन कर रहे हैं। ग्राम प्रधान के अड़ियल रवैये से खफा पंचायत के लोगों ने ब्लाक मुख्यालय पर शुक्रवार को क्रमिक अनशन शुरू किया है। आंदोलनरत लोगों ने शनिवार को ब्लाक में तालाबंदी का ऐलान किया है।

बता दें कि ग्राम पंचायत चौकी के प्राथमिक स्कूल से हरिजन बस्ती संपर्क मार्ग निर्माण का यह मुद्दा पंचायत के आत्म प्रकाश पांडेय ने उपजिलाधिकारी मेजा जयजीत कौर मिश्रा को बीते 25 जनवरी को एक ज्ञापन के जरिए उठाया था। ज्ञापन में कहा था कि प्रधान ने सड़क निर्माण के लिए नाली निर्माण के लिए खुदाई कराकर उसे छोड़ दिया। इस मार्ग पर हुए जलजमाव व कीचड़ से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया। बच्चे स्कूल तक नही पहुंच पा रहे हैं। अधिकारियों के कोरे आश्वासन के बाद खफा पंचायत के लोगों ने 29 फरवरी से 7 मार्च तक गांव के बाहर क्रमिक अनशन किया। इस आंदोलन को किसान यूनियन भानु गुट ने भी अपना समर्थन दिया था। वहीं आरोप है कि रात में धरने पर बैठे लोगों की प्रधान और उसके गुर्गों ने जमकर पिटाई की। पीड़ितों ने प्रधान के खिलाफ मेजा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मार्ग की बदहाली को लेकर शुक्रवार को ब्लाक मुख्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने तालाबंदी करने का प्रयास किया, लेकिन प्रमुख प्रतिनिधि पप्पू गौतम की दखल से यह नही हो सका। पंचायत के लोगों ने ब्लाक पर क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। प्रमुख प्रतिनिधि ने आश्वस्त किया कि सड़क बन जायेगी। पर वे नहीं माने, कहा जब तक मार्ग नही बन जाता, अनशन जारी रहेगा। मौके पर सुमन अवस्थी महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष, डा. बीके सिंह प्रदेश महासचिव, अंकुश शुक्ला मंडल महासचिव, आर बी सिंह मंडल अध्यक्ष, दीपक तिवारी, एपी पांडेय, रोहित यादव, उमेश पांडेय, दीपक कुमार त्रिपाठी, संदीप पांडेय, माया यादव, ललित कुमार पांडेय, सुमन पांडेय, अवधेश क्रांतिकारी आदि रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान/फार्मर रजिस्ट्री कराकर, किसान कई तरह के लाभों के होंगे पात्र

जनपद में दिव्यांगजनों के लिए विशेष अभियान शुरू

प्रयागराज: बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान में निःशुल्क 12-दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू