रेवती रमण के संबंधों के आगे मोदी की गारंटी कमजोर

रेवती रमण के संबंधों के आगे मोदी की गारंटी कमजोर 

प्रयागराज। राजनीति में सारे विकल्प खुले रहते हैं। सपा से कॉग्रेस में आए उज्ज्वल रमण सिंह की मौजूदा राजनीति इसी की पुष्टि कर रही है। सिंह के यूटर्न से चार दशक से हाशिए पर रहा कॉग्रेस खेमा गुलजार हो गया है और लोकसभा चुनाव में अब तक की स्थिति में वह सत्ता पक्ष के सामने कड़ीं चुनौती पेश कर रहे हैं। चर्चाओं पर गौर करें तो मोदी की गारंटी पर कुँवर परिवार के सम्बंध भारी पड़ रहे हैं।

इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र में कॉंग्रेस नेता के पी तिवारी ने वर्ष 84 में अंतिम बार जीत दर्ज की थी। इसके बाद पार्टी का प्रदर्शन गिरता गया। इसकी वजह पार्टी की खेमेबाजी रही और पार्टी के नेता ही आत्मघाती बनते रहे और पार्टी संगठन बिखरता गया। चुनाव दर चुनाव पार्टी का प्रदर्शन गिरता गया और कभी एक नंबर की पार्टी रही कॉग्रेस को नंदी एक यैसे प्रत्याशी रहे जिन्होंने एक लाख मतों का आंकड़ा पार किया था। बीते चुनाव में योगेश शुक्ल मात्र 60 हजार मतों तक ही सीमित रह गए थे। यह 60 हजार मत पार्टी से अधिक योगेश के निजी संम्बंधों की वजह से ही मिले थे। कॉग्रेस प्रत्याशी उज्ज्वल रमण सिंह के निजी सम्बन्ध और कार्यकर्ताओं की उनकी टीम से पार्टी में उत्साह नजर आ रहा है। प्रचार अभियान के प्रथम चरण में उज्जवल रमण सिंह भाजपा प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी से काफी आगे नजर आ रहे हैं। उनका चुनावी संयोजन वेहतर है और अपनी टीम की सक्रियता पर उन्हें भरोसा है। इसके पीछे उनके पिता लोकप्रिय नेता रेवती रमण सिंह की जमीनी पकड़ हैं। जिन्होंने 6 दशक तक जनपद की राजनीति में राज किया है और राजनीति के अहम पदों पर रहकर यमुनापार की सेवा की है। इस चुनाव में वह पूरी तरह सक्रिय हैं और संम्बंधों को जगाकर बेटे के लिए समर्थन मांग रहे हैं। जनता में उनकी विश्वसनीयता बनी है जो मोदी की गारंटी को चुनौती दे रही है। भाजपा खेमे में संयोजन के अभाव का लाभ भी उज्ज्वल रमण सिंह को नजर आ रहा है। भाजपा प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी का सक्रिय राजनीति से जुड़ाव ना होना भी इसकी एक बड़ी वजह है। साथ ही पार्टी के जिम्मेदार पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित नही होने से प्रचार अभियान में तेजी नहीं आ रही है। भाजपा खेमा मोदी के नाम पर चमत्कार की आस में भी ढीला पड़ा है। उनकी यह सोच कितना कारगर होगी, यह समय बताएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान/फार्मर रजिस्ट्री कराकर, किसान कई तरह के लाभों के होंगे पात्र

जनपद में दिव्यांगजनों के लिए विशेष अभियान शुरू

प्रयागराज: बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान में निःशुल्क 12-दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू