नीरज त्रिपाठी को लोक सभा इलाहाबाद से भाजपा प्रत्याशी बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष,दी बधाई
नीरज त्रिपाठी,पूर्व राज्यपाल पश्चिम बंगाल केशरीनाथ त्रिपाठी के है पुत्र
मेजा प्रयागराज (नीरज पांडेय)। लोकसभा चुनाव 2024 का रणभेरी बज चुकी है। लगभग 1 महीने से लग रहे कयासों के बीच आखिरकार बुधवार को भाजपा ने अपनी दसवीं लिस्ट जारी करते हुए इलाहाबाद लोकसभा (52) संसदीय सीट पर नीरज त्रिपाठी को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। प्रत्याशी घोषित होते ही कार्यकर्ताओं में हर्श का माहौल है। भाजपा ने नीरज त्रिपाठी पर दांव लगाकर चुनाव को दिलचस्प बना दिया है।
गौरतलब हो कि पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल रहे स्वर्गीय पंडित केसरी नाथ त्रिपाठी के बेटे वरिष्ठ अधिवक्ता हाई कोर्ट (एएजे) उत्तर प्रदेश सरकार नीरज त्रिपाठी पर भाजपा ने मोहर लगाते हुए इलाहाबाद 52 लोकसभा संसदीय सीट को दिलचस्प मोड़ पर पहुंचा दिया है।
बुधवार दोपहर जैसे ही भाजपा की दसवीं लिस्ट जारी हुई नीरज त्रिपाठी का नाम सुनते ही भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई। तकरीबन 1 महीने से प्रत्याशीयों के नाम पर चल रहे कयासों पर पूर्ण विराम लग गया।
वहीं नीरज त्रिपाठी को भाजपा लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर भाजपा पदाधिकारियो और कार्यकर्ताओं ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
बधाई देने वालों में विक्रमादित्य कुशवाहा जिला महामंत्री,जय शंकर पाण्डेय पूर्व जिला उपाध्यक्ष, राजेन्द्र तिवारी, उमाशंकर गांधी, कमलेश त्रिपाठी, वीरेंद्र कुमार मिश्र, सुभाष पयासी विद्या कांत मिश्र, हेमंत द्विवेदी, रूपनारायण मिश्रा,जगत पांडेय, कामेश्वर पटेल, विनय यादव, संजय केशरी,सुब्बालाल प्रजापति,विनय शुक्ला, संतोष द्विवेदी, कमलेश मिश्रा, पवन मिश्रा मनीष गुप्ता, संजय तिवारी, राधेश्याम प्रजापति, अजीत विद, रणविजय सिंह, विकास विद, कन्हैया लाल विद, इत्यादि लोगों ने बधाई दी है।
टिप्पणियाँ