सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर बागेश्वर बाबा का मेजा आगमन रद्द

सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर बागेश्वर बाबा  का मेजा आगमन रद्द 
मेजा प्रयागराज। कल दिनांक 17 फरवरी से माँ शीतला कृपा महोत्सव का शुभारंभ हुआ है। 19 फरवरी को बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री महाराज  का महोत्सव में आगमन होना था।
कार्यक्रम मे उनके आशीर्वचन और दर्शन को लेकर लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शांति व्यवस्था भी महत्वपूर्ण विषय है। लेकिन वर्तमान समय में प्रयागराज में माघ मेला और पुलिस भर्ती परीक्षा के कारण स्थानीय पुलिस को इस बड़े कार्यक्रम को संपादित कराना मुश्किल हो रहा है । महाराज की बड़ी लोकप्रियता है और ऐसे में उनके लाखों भक्तों की भीड़ को सुरक्षा दे पाना पुलिस के लिए मुश्किल है। जिसके कारण पं.धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री महाराज के कार्यक्रम को निरस्त किया गया है।
डीजीएस ग्रुप के इन्द्र देव शुक्ला उर्फ राजू भैया ने कहा कि "मुझे पता है कि महराज जी के लाखों भक्तों के मन में महाराज जी को देखने और सुनने की लालसा थी, लेकिन मैं उन लाखों श्रद्धालुओं को विश्वास दिलाता हूँ कि स्थिति सामान्य होने पर जल्द ही महाराज जी अपने भक्तो के बीच आयेंगे और लोगों को अपने आशीर्वचन दर्शन के पुण्य प्रताप से अभिसिंचित करेंगे"
श्री शुक्ल ने कहा कि"सभी श्रद्धालुओं को खेद के साथ डीजीएस परिवार का प्रणाम"

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान/फार्मर रजिस्ट्री कराकर, किसान कई तरह के लाभों के होंगे पात्र

जनपद में दिव्यांगजनों के लिए विशेष अभियान शुरू

प्रयागराज: बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान में निःशुल्क 12-दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू