बी एन टी कालेज के संस्थापक की पुन्य तिथि मनाई गई
मेजा प्रयागराज: बीएनटी इंटर कॉलेज मेजा रोड के संस्थापक रहे बद्रीनाथ तिवारी की 37वी पुन्य तिथि धूमधाम से मनाई गई।इस अवसर पर पहुंचे क्षेत्र के लोगों ने स्वर्गीय बद्रीनाथ तिवारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके कृतित्व का बखान किया।
सपा नेता लल्लन सिंह ने कहा कि जब क्षेत्र में शिक्षा संस्थान नहीं थे, बद्रीनाथ तिवारी ने स्कूल की स्थापना कर शिक्षा की अलख जगाने का कार्य किया। उन्हें लोग दानवीर भी कहते थे क्योंकि वे विनोबा भावे से प्रभावित होकर सैकड़ों बीघा जमीन जनहित के लिए दान की थी , उन्हीं के दान की हुई जमीन पर लखनपुर जल निगम व मेजा रोड पावर हाउस का निर्माण किया गया।
सामाजिक कार्यकर्ता व बीएनटी इंटर कालेज के संरक्षक नीरज तिवारी ने कहा कि पं. बद्रीनाथ तिवारी ने हमेशा पीड़ित और जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता की।इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य देशराज सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य नाथू गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जोगिंदर सिंह, मेजा रोड प्रधान अमरनाथ सोनकर, विद्यालय के कोषाध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी, साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष राहुल तिवारी , सपा नेता नितेश तिवारी, शिव उपाध्याय,प्रधानाचार्य दीपक पांडेय, कार्यक्रम का संचालन शिक्षक संघ के अध्यक्ष मनीष तिवारी ने किया।
कालेज के संरक्षक नीरज तिवारी ने आए हुए लोगों का आभार प्रकट किया।
टिप्पणियाँ