मौत को दावत देते मेजा रोड ओवर ब्रिज पर बने गड्ढे
मेजा प्रयागराज:प्रयागराज के राष्ट्रीय राजमार्ग - 76 पर मेजा रोड बाजार के पास बने रेलवे ओवर ब्रिज की हालत दयनीय हो गई है। ब्रिज के ऊपर कई बड़े बड़े गड्ढे बन गये है, जिसके चलते हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
सबसे बड़ी बात यह कि यह ब्रिज पर लाइट की व्यवस्था तक नहीं है, जिससे यहां कभी बड़ी अनहोनी हो सकती है। खासकर शाम के समय बाइक सवार लोगों को इस ब्रिज पर असुविधा का सामना करना पड़ता है। ब्रिज पर बने गड्ढू में कई बाइक चालक घायल भी हो चुके हैं। विदित हो कि इस ब्रिज से प्रतिदिन हजारों की संख्या में भारी वाहन, यात्री बसें, कार-जीप व बाइक का आवागमन होता है मगर इसके बाद भी विभागीय अधिकारी का ध्यान इस ब्रिज पर बने गड्ढे पर नहीं जाता है। इसे लेकर लोगों में काफी असंतोष व्याप्त है। यदि समय रहते इस ब्रिज पर बने गड्ढों की मरम्मत नहीं की गई तो कभी भी बड़ी अनहोनी घट सकती है।
टिप्पणियाँ