मेजा प्रयागराज। हिंदी पत्रकारिता दिवस पर बद्रीनाथ तिवारी इंटर कालेज में संगोष्ठी संपन्न हुई।
मेजा प्रयागराज। हिंदी पत्रकारिता दिवस पर बद्रीनाथ तिवारी इंटर कॉलेज में संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसके आयोजक जगदम्बा प्रसाद शुक्ल और संयोजक गजेन्द्र प्रताप सिंह रहे, जिसमें वर्तमान परिवेश में पत्रकारों के समक्ष चुनौतियों पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे। संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि अखिलेश मिश्रा ने कहा कि पत्रकार ही समाज का सही आईना दिखाने का कार्य करता है।
गजेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि आज पत्रकारिता का स्तर गिरता जा रहा है, जो पत्रकारिता का स्तर पहले था वह आज नहीं है। आज चाहे सोशल मीडिया हो चाहे इलेक्ट्रॉनिक मीडिया या प्रिंट मीडिया सभी पूंजी वादियों के हाथ में जा रही है। पत्रकार पत्रकार है चाहे उसका बैनर कोई भी हो। उन्होंने पत्रकारों से अपील की कि वह एकजुटता बनाए रखें और खबर को तोड़मरोड़कर न लिखें जो वास्तविकता है। इस अवसर पर भारी संख्या में पत्रकार वह गणमान्य नागरिक मौजूद रहे,
उक्त संगोष्ठी में नीरज पांडेय प्रमुख समाचार मीडिया, विनोद विश्वकर्मा अखंड भारत संदेश,रवी गुप्ता दैनिक जागरण, बाबा चाइना सूरज वार्ता, प्रेमानंद मिश्रा हिन्दुस्तान, उमेश चंद्र सोनी सहारा संदेश टाइम्स, राकेश विश्वकर्मा परमार्थ आवाज, अरविंद गुप्ता दैनिक भास्कर अरविंद विषेन प्रयाग भारत सहित सम्मानित गणमान्य लोग मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ