मेजा प्रयागराज।कोना गांव में आकाशीय बिजली का कहर!
*मेजा में आकाशीय बिजली गिरने से झुलसा व्यक्ति, टूटी दीवार*
मेजा, प्रयागराज । मेजा में आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति झुलस गया और एक मकान की दीवार फट गई। बता दें कि मेजा तहसील क्षेत्र के कोना गांव मे रविवार को शाम 5 बजे के करीब हुई रिमझिम बारिश व बादलों की गड़गड़ाहट के बीच डॉ कमला शंकर द्विवेदी के घर पर आकाशीय बिजली गिर जाने के कारण उनके घर की दीवाल फट गई।
वहीं दौ सौ मीटर की दूरी पर आकाशीय बिजली गिरने से प्रभाष चंद्र पांडे पुत्र राजाराम पांडे का हांथ झुलस गया। जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी डॉक्टर के पास ले जाया गया।
टिप्पणियाँ