प्रमुख समाचार मीडिया की खबर का हुआ असर, अमिलिया कलां की रोड हुई पास

*विधायक नीलम करवरिया ने आधा दर्जन संपर्क मार्गों के निर्माण के लिये दिया आदेश*

मेजा, प्रयागराज। विकासखंड उरूवा के अमिलिया कलां ग्रामपंचायत के कुशवाहा बस्ती की खस्ताहाल सड़क का दंश झेल रहे ग्रामीणों को उस वक्त राहत मिली जब क्षतिग्रस्त सड़क का विधायक ने संज्ञान लेते हुए उसे बनाने का आदेश लोक निर्माण विभाग को दिया। गौरतलब है कि अमिलिया कला ग्राम पंचायत के कुशवाहा बस्ती की क्षतिग्रस्त सड़क पर कीचड़, जलजमाव व बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण आए दिन ग्रामीणों को बस्ती तक पहुंचने में काफी फजीहत झेलनी पड़ती थी। क्षतिग्रस्त सड़क को लेकर ग्रामीणों में खासा आक्रोश बना हुआ था। नाराज ग्रामीणों ने 2022 मे विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने की बात कही थी। समाजसेवी शैलेश कुमार कुशवाहा ने क्षतिग्रस्त सड़क को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों तथा मेजा विधायक नीलम करवरिया को अवगत कराया था। प्रमुख समाचार मीडिया के संपादक नीरज पांडेय अमिलिया कलां में सड़क को देखने गए वहां शैलेश कुमार कुशवाहा से बात कर अमिलिया कलां की जनता की आवाज प्रमुख समाचार मीडिया से प्रकाशित किया जिसका संज्ञान लेते हुए विधायक नीलम करवरिया ने 500 मीटर सड़क का निर्माण कराने का आदेश दे दिया, जिसे लेकर ग्रामीणों ने विधायक का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार प्रकट किया। देखा जाए तो क्षेत्रीय समस्याओं को विधायक नीलम करवरिया "सबका साथ सबका विकास" की तर्ज पर समस्याओं के समाधान करने में जुट जाती है। वहीं क्षेत्र के आधा दर्जन सड़कों को बनाने का आदेश विधायक के द्वारा पारित हो चुका है। जिसमें छतवा उपरहार से खटिकान बस्ती, अरई बंधा मार्ग से बहेलिया मार्ग तक,नीबी प्राथमिक विद्यालय होते हुए ओनौर उपरहार पटेल बस्ती, औता पानी टंकी से सराययकलां मार्ग से खमिनिया भारतीया बस्ती तक अमिलिया कला विकासखंड उरूवा के कुशवाहा बस्ती का संपर्क मार्ग शामिल हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान/फार्मर रजिस्ट्री कराकर, किसान कई तरह के लाभों के होंगे पात्र

जनपद में दिव्यांगजनों के लिए विशेष अभियान शुरू

प्रयागराज: बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान में निःशुल्क 12-दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू