मेजा प्रयागराज। मेजा कोतवाल ने पेश की मिसाल
*थाना प्रभारी मेजा अरुण चतुर्वेदी ने पेश की मानवता की मिशाल*
मेजा, प्रयागराज। थाना प्रभारी मेजा अरुण कुमार चतुर्वेदी क्षेत्र में भ्रमण के दौरान एक गरीब असहाय महिला जो कि कई दिनों से भूखी प्यासी थी। अपने घर नहीं जा पा रही थी। थाना प्रभारी मेजा अरुण कुमार चतुर्वेदी ने मानवता की मिसाल पेश की। गरीब असहाय महिला ने अपना दुख थाना प्रभारी मेजा से बताया, थाना प्रभारी ने तुरंत उस महिला को खाना खिलाया और कुछ रुपए देकर घर जाने की बात कही। थाना प्रभारी मेजा अरुण कुमार चतुर्वेदी कि इस कार्य से जनता और क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। देखा जाए तो इस समय कोतवाल मेजा के कार्यशैली की चर्चा है। कोतवाल के इस नेक कार्य की लोगों ने दिल से दुआएं दी। मौके पर कांस्टेबल अरविंद कुमार चौबे, रामधनी, आरक्षी चालक संजय तिवारी व ग्रामीण मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ