मेजा प्रयागराज। मेजा रोड विद्युत उपकेंद्र पर संविदा कर्मियों ने घेराव किया, अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की।

मेजारोड के 33/11 विद्युत उपकेंद्र पर संविदा कर्मियों ने घेराव करते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों के प्रति नाराज़गी जताई। संविदा कर्मियों का आरोप है कि एक्सईएन, एसडीओ और जेई सभी संविदा कर्मियों को बिजली बिल वसूलने पर दबाव बना रहे हैं, जबकि संविदा कर्मियों का कहना है कि वह मीटर रीडर के पद पर हैं। संविदा कर्मियों ने कहा कि संबंधित बिजली विभाग के बड़े अधिकारी लाखों की तनख्वाह लेकर भी बिजली बिल नहीं वसूल रहे हैं और 8-10 हजार रुपए तनख्वाह वाले संविदा कर्मियों के ऊपर बिल वसूलने का दबाव बना रहे हैं।

जिसका संविदा कर्मियों के सुपरवाइजर मेजा बिलिंग इंचार्ज अरविन्द पाण्डेय के द्वारा विरोध किया गया तो बिजली विभाग के अधिकारियों ने उक्त सुपरवाइजर के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करा दिया। वहीं शुक्रवार को मुखर हुए संविदा कर्मियों ने पावर हाउस का घेराव करते हुए कहा कि सुपरवाइजर के खिलाफ हुए मुकदमों को जब तक वापस नही लिया जाएगा तब तक हम लोग कार्य का बहिष्कार करेंगे। संविदा कर्मियों ने एक्सियन, एसडीओ व जेई के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर बिलिंग इंचार्ज कोरांव विनय मिश्रा, सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान/फार्मर रजिस्ट्री कराकर, किसान कई तरह के लाभों के होंगे पात्र

जनपद में दिव्यांगजनों के लिए विशेष अभियान शुरू

प्रयागराज: बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान में निःशुल्क 12-दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू