वाराणसी ।तालिबान के विरोध में प्रदर्शन कर मुस्लिम महिलाओं ने विरोध जताया।

__*तालिबान के विरोध में उतरी वाराणसी की मुस्लिम महिलाएं, पुतला फूंक कर दर्ज कराया विरोध_*


वाराणसी:  अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा होने के बाद अब यूपी में मुस्लिम महिलाएं

तालिबान के विरोध में आ गईं है. सोमवार को वाराणसी में मुस्लिम महिलाओं ने तालिबान का पुतला फूंककर अपना विरोध दर्ज कराया. इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने ढोल नगाड़ा और थाली पीटकर अपनी आवाज बुलंद की ।

_››› इस मौके पर मुस्लिम महिला फाउंडेशन की नेशनल__ सदर नाजनीन अंसारी ने कहा कि पूरी दुनियां की महिलाओं से अपील है कि वो इस समय तालिबानियों से अफगानी महिलाओं को बचाने के लिए आवाज़ बुलंद करें, क्योंकि तालिबान क्रूरता की हदें पार कर चुका है और अफगानी महिलाओं पर अत्याचार कर रहा है. आज अगर महिलाएं एकजुट नहीं हुईं तो अफगानिस्तान की सारी महिलाएं तालिबान की गुलाम बना दी जाएंगी और तालिबानी पूरी दुनिया की महिलाओं के लिए खतरा बन जाएंगे । ।
विज्ञापन 🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान/फार्मर रजिस्ट्री कराकर, किसान कई तरह के लाभों के होंगे पात्र

जनपद में दिव्यांगजनों के लिए विशेष अभियान शुरू

प्रयागराज: बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान में निःशुल्क 12-दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू